Visit blogadda.com to discover Indian blogs मैकरोनी और पास्ता क्या है, मैकरोनी और पास्ता में क्या अंतर है

मैकरोनी और पास्ता क्या है, मैकरोनी और पास्ता में क्या अंतर है


मैकरोनी और पास्ता आज घर घर में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक बन चुके हैं। छोटे बच्चे तो स्कूल में टिफ़िन में इसी की मांग करते हैं। मैकरोनी और पास्ता को पकाने की कई विधियाँ हैं। सुबह का नाश्ता हो या शाम का लोग अकसर इसी की डिमांड करते हैं। इटली का यह व्यंजन पुरे विश्व का मनपसंद डिश बन चूका है। कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन से लबालब यह व्यंजन आज की तारीख में सबका फेवरिट बन चूका है। 





मैकरोनी क्या है 

मैकरोनी वास्तव में एक तरह का पास्ता ही होता है जो पतली नली के आकार का होता है। यह एक बेहद लोकप्रिय इटैलियन डिश है जिसे इटली के अलावा पुरे विश्व में बड़े चाव से खाया जाता है। मैकरोनी मैदे से बनाया जाता है और इसको बनाने में अंडा का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। मैकरोनी पतली पतली नली के आकार की संरचना होती है जो अर्ध गोलाकार यानि एक तरफ मुड़ी हुई होती है एक तरह से अंग्रेजी के सी आकार में होती है। इस आकार की वजह से इसे एल्बो मैकरोनी भी कहते हैं। मैकरोनी अत्यंत शुष्क होती है। 


Macaroni, Pasta, Food, Italian


उत्तर अमेरिका में मैकरोनी का मतलब ही एल्बो मैकरोनी से निकाला जाता है जबकि इटली में मैकरोनी सीधी नलिकाकार संरचना होती है जिसके किनारे चौड़े और वर्गाकार होते हैं। हालाँकि मैकरोनी ग्रीक शब्द मैकेरिया से निकला माना जाता है जो एक प्रकार का जौ का बना हुआ शोरबा होता था जिसे मृतकों की याद में परोसा जाता था। वास्तव में इसका अर्थ आशीष प्राप्त और सुखी होता था।
मैकरोनी मैदे से बनता है। इसको बनाने के लिए मशीनों का प्रयोग किया जाता है। इसमें प्रोटीन, वसा के साथ साथ कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा पायी जाती है। प्रति सौ ग्राम मैकरोनी में 371 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।


पास्ता किसे कहते हैं

पास्ता एक प्रकार का इटैलियन व्यंजन है जो न केवल इटली में बल्कि पूरी दुनियां में बहुत लोकप्रिय है। यह सुबह के नाश्ते से लेकर मुख्य भोजन में भी इस्तेमाल होता है। पास्ता वास्तव में मैदे का बना होता है जिसमे प्रायः अंडे का प्रयोग किया जाता है। पास्ता की कई किस्मे आती हैं और यह कई आकार में मिलता है।
पास्ता को उबाल कर या बेक कर बनाया जाता है। कई देशों में मैदे की जगह कई दूसरे अनाजों का आटा भी प्रयोग किया जाता है।
मैकरोनी प्रायः नलिकाकार यानि ट्यूब की तरह होता है जबकि पास्ता प्रायः कई आकार और आकृतियों में पाया जाता है। कई बार यह स्प्रिंग की तरह घूमओदार भी होता है।


Background, Diet, Dinner, Dry, Eat, Food


पास्ता की मुख्य रूप से दो किस्मे आती हैं ड्राइड पास्ता और फ्रेश पास्ता । ड्राइड पास्ता का उत्पादन मशीनों द्वारा होता है। इसे प्रायः कमर्शियल यूज़ के लिए बनाया जाता है। फ्रेश पास्ता प्रायः घरों में हाथों द्वारा बनाया जाता है।
पोषण की दृष्टि से देखा जाय तो पास्ता में 31 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट्स, 6 प्रतिशत प्रोटीन और बहुत कम मात्रा में वसा होती है।


मैकरोनी और पास्ता में क्या अंतर है 

  • मैकरोनी एल्बो शेप में यानि अंग्रेजी के सी अक्षर के आकार में होता है वहीँ पास्ता कई आकृतियों और आकार में होता है।
  • मैकरोनी मैदे और पानी से तैयार किया जाता है जबकि पास्ता में मैदे, पानी के अलावा अंडा का भी प्रयोग हो सकता है।
Vegetarian, Macaroni
  • मैकरोनी में अंडे का प्रयोग नहीं होता है जबकि पास्ता में अंडे का प्रयोग हो सकता है।

  • मॅकारोनी पास्ता की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है इसका व्यापक रूप से निर्माण और निर्यात किया जाता है वहीँ पास्ता मैकरोनी की तुलना में थोड़ा कम लोकप्रिय है।

  • मैकरोनी लम्बे समय तक रखा जा सकता है। इसका कारण यह है कि यह एकदम नमीरहित और सूखा होता है वहीँ पास्ता उतना शुष्क नहीं होता है और उसमे नमी होती है इस वजह से इसे लम्बे समय तक स्टोर नहीं किया जा सकता।

  • मैकरोनी का उत्पादन मशीनों के द्वारा ही हो सकता है जबकि पास्ता का उत्पादन हाथ से भी किया जा सकता है। यदि मशीन भी प्रयोग करना है तो बिलकुल सामान्य मशीनों के प्रयोग से पास्ता का उत्पादन हो सकता है।

  • मैकरोनी केवल नलिकाकार होता है जबकि पास्ता की कई किस्मे होती हैं जिसमे चपटा पास्ता , स्प्रिंग के आकार का पास्ता , पट्टी के आकार का पास्ता आदि।

  • मैकरोनी केवल शुष्क होता है वहीँ पास्ता ड्राइड और फ्रेश दोनों होते हैं।


मैकरोनी और पास्ता दोनों ही इटली से निकलकर आज पूरी दुनिया के दिलों पर राज कर रहे हैं। मैकरोनी अपने ड्राई होने की वजह से व्यावसायिक प्रयोग में ज्यादा आता है। इसका भण्डारण और निर्यात खूब किया जाता है। वहीँ पास्ता अपनी कई किस्मों की वजह से फेवरिट डिश की फेहरिश्त में हमेशा शामिल रहता है। इसका निर्माण आसानी से और बिना किसी मशीन की सहायता से घर पर भी किया जा सकता है।
तो ये थी मैकरोनी और पास्ता की पूरी स्टोरी जिसमे आपने पढ़ा मैकरोनी क्या है और पास्ता किसे कहते हैं और साथ ही दोनों में क्या अंतर है। मैकरोनी और पास्ता दोनों में कई अंतर होते हुए भी एक बात दोनों में समान है दोनों की उत्पत्ति इटली से हुए और दोनों ही आज की तारीख में पुरे विश्व में लोकप्रिय है। 
दोस्तों  यह जानकारी कैसी लगी, अच्छी लगी तो कृपया शेयर कीजिए और इसी तरह नयी नयी रोचक जानकारियों के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें। धन्यवाद। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ