Visit blogadda.com to discover Indian blogs आर्कटिक और अन्टार्टिका में क्या अंतर है : कुछ रोचक जानकारियां

आर्कटिक और अन्टार्टिका में क्या अंतर है : कुछ रोचक जानकारियां


आर्कटिक और अन्टार्टिका में क्या अंतर है 



आर्कटिक और अन्टार्टिका पृथ्वी के दो क्षेत्र जो क्रमशः उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव क्षेत्रों में स्थित हैं न केवल एक दूसरे के विपरीत दिशा में में हैं बल्कि कई मामलों में भी दोनों एकदम एक दूसरे से अलग हैं। आर्कटिक क्षेत्र जहाँ कम जटिलताओं से भरा है वहीँ अंटार्टिका में जीवन के लिए परिस्थितियां दूरह और मुश्किल है। आर्कटिक और अंटार्टिका दोनों ही ठन्डे प्रदेश हैं। दोनों ही क्षेत्रों में बर्फ की बहुतायत है एक तरह से कहा जाए तो मीठे जल के भंडार हैं। आर्कटिक और अंटार्टिका के बारे में पेश है कुछ रोचक जानकारियां तथा साथ ही पढ़ें आर्कटिक और अन्टार्टिका में क्या अंतर है

South Pole, Map Of The World, Map, Globe


आर्कटिक क्या है और कहाँ है 

आर्कटिक ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित है। यह पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव में और उसके आसपास में स्थित क्षेत्रों को जिसमे आर्कटिक महासागर, फ़िनलैंड, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी कनाडा, नॉर्वे, उत्तर रूस, स्वीडन और अलास्का के कुछ हिस्से शामिल हैं, सामूहिक रूप से कहा जाता है। यह पूरा क्षेत्र लगभग वीरान, वृक्षविहीन और मोटी बर्फ से हमेशा ढका हुआ रहता है। 


North, Pole, Iceberg, Ice, Cold, Arctic


आर्कटिक का नाम कैसे पड़ा 

आर्कटिक शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द आर्किटोस से हुई मानी जाती है जिसका अर्थ होता है भालू के पास और उत्तरी। आर्किटोस जिसका अर्थ भालू होता है यह या तो खगोल के ग्रेट बेयर नक्षत्र जो उत्तरी भाग में स्थित है या फिर पोल स्टार जो माइनर बेयर से सम्बन्ध रखता है।
Antarctica, Ice, Caps, Mountains


आर्कटिक प्रदेश की सीमा निर्धारण के सम्बन्ध में कई परिभाषाएं दी गयी हैं। कुछ विद्वानों के अनुसार उत्तर ध्रुव के आसपास का वह क्षेत्र जो सबसे उत्तरी ट्री लाइन के उत्तर का भाग जो समताप का अनुसरण करती हैं इसके साथ ही जहाँ जुलाई जो कि साल का सबसे गर्म महीना होता है में औसत तापमान 10 डिग्री से कम रहता हो आर्कटिक क्षेत्र कहलाता है। यह क्षेत्र प्रायः आर्कटिक वृत्त रेखा के उत्तर में स्थित है।

आर्कटिक प्रदेश में विशाल बर्फ से ढका महासागर है। यहाँ वनस्पति का आभाव है। इस क्षेत्र में बर्फ में रहने वाले जीव, मछलियां, समुद्री स्तनधारी, पक्षी और मानव रहते हैं। सील, वालरस, पोलर बेयर, आर्कटिक भेड़िये आदि यहाँ खूब पाये जाते हैं। छोटे छोटे फूलों के पौधे,छोटी झाड़ियां जैसे बेयर बेरी, काई आदि यहाँ की वनस्पतियां हैं।
आर्कटिक प्रदेश में प्रायः दो मौसम पाया जाता है। एक कोल्ड विंटर तथा दूसरा कूल समर। जाड़ों में औसत तापमान -40 डिग्री तक चला जाता है। यहाँ गर्मियां भी ठंडी होती हैं। गर्मियों में तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहता है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से समुद्री बर्फ सिकुड़ती जा रही है और अनुमान है 2040 से लेकर अगली सदी तक यह ख़त्म हो जाएगी।

अन्टार्टिका कहाँ है 

अन्टार्टिका हमारी पृथ्वी का सबसे दक्षिणी महाद्वीप है। यहीं पर पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव स्थित है। अन्टार्टिका हमारी धरती के सबसे ठन्डे स्थानों में से एक है। अन्टार्टिका दक्षिण महासागर से घिरा हुआ है। अंटार्टिका का क्षेत्रफल करीब 14,200,000 वर्ग किलोमीटर है। अन्टार्टिका का लगभग 98 प्रतिशत भाग मोटी बर्फ से ढका हुआ है। इस बर्फ की औसत मोटाई 1.9 किलोमीटर तक है।

Antarctica, South Pole, Continent


अन्टार्टिका नाम कैसे पड़ा 

अन्टार्टिका एक ग्रीक शब्द का रोमन संस्करण है जिसका अर्थ होता है उत्तर के विपरीत या आर्कटिक का विलोम। अन्टार्टिका शब्द एक महाद्वीप के लिए सबसे पहले स्कॉटिश कार्टोग्राफर जॉन जॉर्ज बर्थोलोम्यू ने 1890 में किया था।


अन्टार्टिका एक वीरान प्रदेश है जिसे ध्रुवीय शीत रेगिस्तान भी कहा जाता है। यह विश्व के 80 प्रतिशत मीठे जल का भंडार है और एक अनुमान के अनुसार यदि यहाँ का सारा बर्फ पिघल जाए तो वैश्विक समुद्र जलस्तर लगभग 60 मीटर ऊँचा हो जाएगा। वर्ष के सबसे ठन्डे मौसम में अन्टार्टिका का औसत तापमान -63 डिग्री तक होता है। इस प्रतिकूल जलवायु में भी यहाँ कुछ जीव पाए जाते हैं। यहाँ पाए जाने वाले मुख्य जंतु पेंग्विन, सील, नेमाटोड, टार्डीग्रेड आदि हैं। वनस्पतियों में कुछ शैवाल, बैक्टेरिया, कवक आदि पायी जाती हैं। अन्टार्टिका में कई रिसर्च सेंटर हैं। उन्ही में कुछ मानव अस्थायी तौर पर निवास करते हैं। 


Emperor Penguins, Antarctica, Wildlife


अन्टार्टिका मुख्य रूप से दक्षिणी ध्रुव के आसपास का क्षेत्र है जो अन्टार्टिका सर्किल के दक्षिण में स्थित है। अंटार्टिका में कई नदियां और झीलें भी हैं। यहाँ सबसे लम्बी नदी ओनेक्स है और सबसे बड़ी झील वोस्तोक है। अन्टार्टिका दुनियां का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है।

आर्कटिक और अन्टार्टिका में क्या अंतर है

  • आर्कटिक पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के आसपास का क्षेत्र है जबकि अन्टार्टिका पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव के आसपास का क्षेत्र है।
  • आर्कटिक प्रदेश आर्कटिक महासागर के इर्दगिर्द बसा हुआ है जबकि अंटार्टिका महाद्वीप चारों ओर से महासागरों से घिरा हुआ है।

  • आर्कटिक की तुलना में अंटार्टिका ज्यादा ठंडा प्रदेश है।

  • आर्कटिक प्रदेश में पोलर बेयर पाए जाते हैं जबकि अन्टार्टिका में पोलर बेयर नहीं पाए जाते।

  • आर्कटिक प्रदेशों में पेंग्विन नहीं मिलते जबकि अंटार्टिका में पेंग्विन बहुतायत में मिलते हैं।

  • आर्कटिक में जाड़े का मौसम अक्टूबर से मार्च के बीच होता है वहीँ अंटार्टिका में जाड़े का मौसम मार्च से सितम्बर तक होता है।

  • आर्कटिक प्रदेश में काफी संख्या में फूल मिलते हैं जबकि अंटार्टिका में केवल दो प्रकार के फूल मिलते हैं।

  • आर्कटिक में वहां की मूल निवासी निवास करती हैं जैसे अलास्का, उत्तरी कनाडा तथा ग्रीनलैंड में इनुइट फ़िनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और उत्तर पश्चिम रूस सामी, साइबेरिया में चिचेरी आदि। इस मामले में अन्टार्टिका महाद्वीप एकदम निर्जन है। यहाँ पर अनुसन्धान केंद्रों पर काम करने वाले वैज्ञानिकों के अलावा कोई नहीं रहता।

  • आर्कटिक प्रदेश में कई तरह के जंतु पाए जाते हैं जैसे सील, वालरस, नर्व्हलस, आर्कटिक लोमड़ी, आर्कटिक खरहे, पोलर बेयर, भेड़िये आदि वहीँ अन्टार्टिका में सील, पेंग्विन के अलावा अन्य जानवर लगभग नहीं पाए जाते हैं।
Continent, Antarctica, Iceberg
  • आर्कटिक प्रदेश में कई देशों के सीमायें लगती हैं वहीँ अंटार्टिका महाद्वीप में किसी देश का कोई भाग नहीं है। अन्टार्टिका में सात देशों के मध्य अनुसन्धान और जलवायु संरक्षण के लिए एक ट्रीटी जो 1961 में हुई, के तहत शासन व्यवस्था या देखरेख होती है।

उपसंहार 

आर्कटिक और अन्टार्टिका दोनों धरती के दो विपरीत छोरों पर स्थित हैं। दोनों ही जगह मौसम ठंडा होता है। मानव निवास के मामले में आर्कटिक प्रदेश अंटार्टिका से बेहतर स्थिति में है। आर्कटिक जहाँ पोलर बेयर का निवास स्थान है वहीँ अन्टार्टिका में पेंग्विन काफी संख्या में मिलते हैं। अन्टार्टिका में कई अनुसन्धान केंद्र चलते हैं जिसमे हजारों वैज्ञानिक अपना अनुसन्धान करते हैं।


Ref:
https://en.wikipedia.org/wiki/Arctic
https://en.wikipedia.org/wiki/Antarctica
https://pixabay.com/

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ