Visit blogadda.com to discover Indian blogs केक और पेस्ट्री में क्या अंतर है : एक रोचक जानकारी

केक और पेस्ट्री में क्या अंतर है : एक रोचक जानकारी


केक और पेस्ट्री में क्या अंतर है


केक और पेस्ट्री दुनिया की बेक करके बनायीं सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा मिठाइयों में शुमार होती हैं। बच्चे तो बच्चे बड़े भी इनके दीवाने होते हैं। कोई भी यादगार लम्हा इनके बिना सेलिब्रेट करना असंभव सा होता है। केक और पेस्ट्री दोनों की कई किस्में होती हैं और हर किस्म अपने आप में लाजवाब होती है। प्रस्तुत है केक और पेस्ट्री के बारे में कुछ रोचक जानकारियां।

केक : एक लाज़वाब डिश 


बर्थडे हो या शादी की सालगिरह या फिर कोई भी ख़ुशी का मौका, एक चीज़ उसमे जरूर नज़र आएगी और वह है केक। केक विश्व के सबसे लोकप्रिय मिष्ठानों में से एक माना जाता है। पश्चिम के देशों तो केक के बिना किसी उत्सव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भारत में बीते कुछ दशकों से केक की लोकप्रियता में खासा इजाफा हुआ है।


Cake, Berries, Cream, Dessert, Sweet

केक के इंग्रेडिएंट्स


केक एक मीठी डिश होती है जिसे मैदा, चीनी तथा कई अन्य सामग्रियों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए इसको बेक करना पड़ता है जिससे यह खिला खिला और स्पंजी हो जाता है। वास्तव में केक को बनाने के लिए मैदा, चीनी, अंडा, बटर या मार्जरीन, बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर के साथ साथ ड्राइड फ्रूट आदि का प्रयोग किया जाता है। इसमें फ्लेवर के लिए वनीला,स्ट्राबरी, कोको आदि के एसेंस भी प्रयोग किये जाते हैं। आखिर में पारी आती है केक को डेकोरेट करने की। इसके लिए संरक्षित फलों के या पेस्ट्री क्रीम या फिर बटर क्रीम का प्रयोग करके इसकी आइसिंग की जाती है। डेकोरेशन केक को एक आकर्षक लुक देता है। इसमें बनाने वाले की क्रिएटिविटी नजर आती है।

केक का इतिहास


केक का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है केक वाइकिंग मूल के प्राचीन नॉर्स काका से निकला हुआ है। इसके अतिरिक्त प्राचीन ग्रीक में समतल के लिए प्रयुक्त शब्द पलकौस केक के लिए भी प्रयुक्त होता था। ग्रीक एक तरह का और केक बनाते थे जिसे वे सतूरा कहते थे। सतूरा एक बड़ा केक होता था। रोमन साम्राज्य में केक को प्लेसेंटा कहा जाने लगा। लैटिन कवि ओविड ने ट्रिस्टीआ नामक अपनी एक किताब में अपने और अपने भाई के बर्थडे पार्टी में केक का वर्णन किया है। इंग्लैंड में एक तरह के ब्रेड की तरह ही केक बनता था। उस ब्रेड और केक में ज्यादा अंतर नहीं था। एक अंतर यह भी था कि ब्रेड गोल होती थी और केक समतल या बराबर होता था। स्पंज केक सबसे पहले पुनर्जागरण काल में स्पेन में तैयार किया गया था। 

टाइप्स ऑफ़ केक

केक कई तरह के होते हैं बटर केक, स्पंज केक, यीस्ट केक, शिफॉन केक, चॉकलेट केक, कॉफ़ी केक आदि। केक कई आकर में भी होते हैं जैसे बंड केक, केक बॉल, कोनिकल केक, लेयर केक, स्विस रोल्स, शीट केक आदि। केक में कई तरह के फ्लेवर का भी प्रयोग किया जाता है जैसे कारमेल एप्पल, ऑरेंज वेलवेट, पाइनएप्पल, रम केक, बनाना पीनट, वनीला, स्ट्राबरी आदि। 

Cake, Bake, Chocolate, Strawberry, Cream

केक के पोषक तत्व

केक में ऊर्जा की प्रचुर मात्रा होती है। प्रति 100 ग्राम केक में 257 कैलोरी ऊर्जा होती है। इसके अतिरिक्त वसा 0.3 ग्राम, सोडियम 511 मिलीग्राम, पोटेसियम 135 मिलीग्राम, कार्बोहाइड्रेट्स 59 ग्राम, प्रोटीन 6 ग्राम होता है। इसमें कुछ मात्रा कैल्शियम, आयरन और मॅग्नेशियम की होती है।

पेस्ट्री : एक रोचक जानकारी


कैंब्रिज डिक्शनरी के अनुसार पेस्ट्री एक डिश है जो आटे, वसा और पानी के मिश्रण से तैयार होती है। इसे लम्बा लपेटकर या सपाट और इसके ऊपर या नीचे कोई अन्य खाद्य सामग्री रखकर बेक करके बनाया जाता है। इसे मीठा, नमकीन, मीट के साथ या मीट के बिना सेंक कर तैयार किया जाता है। पेस्ट्री यूरोप के कई देशों में खूब लोकप्रिय है खासकर फ्रांस में जहाँ तरह तरह की पेस्ट्रीज मिलती है। पेस्ट्रीज यूरोप के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों में बनायीं और खायी जाती है। वैसे तो पेस्ट्री की कई किस्मे हैं पर यहाँ हम मीठी पेस्ट्री की चर्चा करने जा रहे हैं। मीठी पेस्ट्री और केक में काफी समानता होती है और कई बार लोग पेस्ट्री को केक समझने की भूल कर बैठते हैं।


Sweets, Pastries, Dessert, Pastry, Food

पेस्ट्री का इतिहास

पेस्ट्री का प्रयोग यूरोप में काफी पहले से ही होता आ रहा है। ईशा पूर्व पांचवी शताब्दी में लिखे गए एक ड्रामा एरिस्टोफ़नीज में छोटे छोटे पेस्ट्रीज का जिक्र हुआ है जिसके अंदर फल भरे हुए थे। रोमन रसोई में भी आटे, तेल और पानी से बने पेस्ट्री का प्रयोग होता था जिसे मीट के टुकड़ों से ढका जाता था। हालाँकि आज की तरह की पेस्ट्री को आने में 16 शताब्दी लगभग आधी बीत गयी थी। एशिआ में भी पेस्ट्री का खूब चलन हो चूका था। चीन में चावल के आटे से पेस्ट्री तैयार होती थी। चीन में यूरोप की पेस्ट्री के लिए वेस्टर्न केक शब्द का इस्तेमाल होता है नहीं तो फिर उसे चाइनीज पेस्ट्री ही समझा जाता है।

Desserts, Food, Pastries, Shop, Store

पेस्ट्री के प्रकार

पेस्ट्री कई प्रकार की होती है शार्ट क्रस्ट पेस्ट्री, फ्लेकी पेस्ट्री, पफ पेस्ट्री, चोक्स पेस्ट्री , फैलो , हॉट वाटर क्रस्ट पेस्ट्री आदि। इनमे से कई पेस्ट्री मीठे होते हैं और कई नमकीन, कई पेस्ट्री में स्टफिंग या गार्निश के तौर पर मीट के टुकड़े का प्रयोग किया जाता है।

स्वीट पेस्ट्री बनाने में आटे, बटर, अंडे और शुगर का प्रयोग किया जाता है।

केक और पेस्ट्री में क्या अंतर है


  • केक कई आकार और शेप में बनाया जाता है, जैसे बंड केक, केक बॉल, कोनिकल,लेयर केक, स्विस रोल्स, शीट केक आदि जबकि पेस्ट्री सामान्यतः ट्राइंगुलर या रेक्टेंगुलर शेप में होती है।
France Confectionery, Raspberry, Cake
  • केक कई फ्लेवर में मिलते हैं जैसे वनीला, स्ट्राबरी, चोको आदि। पेस्ट्री में फ्लेवर के काफी कम ऑप्शन होते हैं।

  • केक को बिना शुगर के बनाया जा सकता है किन्तु पेस्ट्री में शुगर आवश्यक होता है।

  • केक को विभिन्न तरीके से डेकोरेट किया जाता है। केक को सजाने और कलर देने के कई तरीके हैं। वस्तुतः यह व्यक्ति की क्रिएटिविटी सेंस पर निर्भर करता है। पेस्ट्री को भी सजाया जाता है किन्तु इसको सजाने में ज्यादा आज़ादी नहीं होती है।
Assorted Pastry on Shelf · Free Stock Photo
  • केक को खास अवसरों पर खाया जाता है। बर्थडे, शादी, एनिवर्सरी आदि अवसरों पर केक काटने और खाने का खूब प्रचलन है। पेस्ट्री के लिए लोग किसी अवसर का इंतजार नहीं करते। इसे आम दिनों में भी लोग खाते हैं।

उपसंहार

केक और पेस्ट्री दोनों ही आटे और बटर से बनी डिश हैं जिन्हे बनाने के लिए बेक करना आवश्यक होता है। केक वास्तव में पेस्ट्री का एक प्रकार माना जा सकता है। फिर भी यह पेस्ट्री से काफी अलग होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ