Visit blogadda.com to discover Indian blogs ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है, हिंदी में जानकारी

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है, हिंदी में जानकारी


ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है, हिंदी में जानकारी


आज देश कोरोना महामारी के दूसरे दौर से गुजर रहा है और इस आपदा के सबसे भयानक मंजर को देख रहा है। आज चारों ओर हाहाकार और छटपटाहट है। जहाँ एक ओर लाखों लोगों ने असमय अपनी जान दे दी वहीँ कई लाख लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। आज देश में हर तरफ ऑक्सीजन की मांग है। सरकारें लोगों को ऑक्सीजन की सप्लाई देने में संघर्ष कर रही हैं वहीँ बहुत से लोग ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर दोनों ही लोगों की जान बचाने में अपनी खूब भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर क्या होता है, ऑक्सीजन सिलिंडर क्या है, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है ?

यदि आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर क्या है, ऑक्सीजन सिलिंडर क्या है, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है तो इस पोस्ट को आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर


ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर क्या होता है

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर कैसे काम करता है

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की शुरुवात कब हुई

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर कितने प्रकार का होता है

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का मूल्य क्या होता है



ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर क्या होता है


ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर एक ऐसी डिवाइस होती है जो ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई करता है। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर इसके लिए हवा में उपस्थित ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है और यह उस ऑक्सीजन को हवा से अलग करके मरीजों के लिए उपलब्ध कराता है।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है



ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर कैसे काम करता है

जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे वायुमंडल में उपस्थित वायु का लगभग 78 प्रतिशत हिस्सा नाइट्रोजन गैस और 21 प्रतिशत हिस्सा ऑक्सीजन होता है तथा शेष 1 प्रतिशत में अन्य गैस और धूलकण होते हैं। इस पृथ्वी पर उपस्थित हर जीव चाहे वह मानव हो, जानवर हो या फिर वनस्पति, हवा में उपस्थित इसी ऑक्सीजन का प्रयोग श्वसन क्रिया में करते हैं। हमारे फेफड़े इसी हवा में से ऑक्सीजन को अवशोषित करते हैं तथा शेष अन्य गैसों को वापस निकाल देते हैं। ठीक इसी सिद्धांत पर एक ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भी काम करता है। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर हवा में उपस्थित ऑक्सीजन को अलग करके मरीज को सप्लाई करता है तथा शेष अन्य गैसों को पुनः हवा में वापस कर देता है।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की शुरुवात कब हुई

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का आविष्कार 1970 की शुरुवात से माना जाता है। उस समय यूनियन कार्बाइड और बेन्डिक्स कारपोरेशन ने सबसे पहले इसका निर्माण शुरू किया था। इसके पहले मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए भारी भरक्कम सिलिंडर पर निर्भर रहना पड़ता था। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की खोज होने से इसे घर पर अपनी चिकित्सा कराने वाले मरीजों को काफी सहूलियत हुई।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है



ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर कितने प्रकार का होता है

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मुख्यतः दो प्रकार का होता है

कंटीन्यूअस फ्लो ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर : कंटीन्यूअस फ्लो ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर एक समान गति से लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है।

पल्स डोज ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर : यह ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मरीज की आवश्यकता के अनुसार अर्थात उसके श्वसन और इन्हेल प्रक्रिया के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का मूल्य क्या होता है

बाज़ार में कई तरह के ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध हैं जिनके मूल्य भी काफी अलग अलग होते हैं। वर्तमान में एक अच्छे ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की कीमत 40000 रुपये से 150000 तक हो सकती है। मूल्यों में यह अंतर उनकी विशिष्ट खूबियों के अनुसार होती है।




ऑक्सीजन सिलिंडर


ऑक्सीजन सिलिंडर क्या होता है

पोर्टेबल सिलिंडर कितने देर चलता है


पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर कितने का होता है



ऑक्सीजन सिलिंडर क्या होता है

अस्पतालों में अकसर आपने कई काले काले सिलिंडरों को देखा होगा। ये वास्तव में ऑक्सीजन सिलिंडर होते हैं। अस्पताल में जिन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता होती है उन्हें इन्ही सिलिंडरों के द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए हर बेड के पास पाइप लाइन बनी होती हैं जिसके द्वारा मरीजों को एक ही जगह से ऑक्सीजन सिलिंडर के द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है वहीँ कई अस्पतालों मरीज के बेड के पास ही सिलिंडर रख कर ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जाती है।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है



ऑक्सीजन सिलिंडर विभिन्न आकारों के लोहे के सिलिंडर होते हैं जिनमे उच्च दाब पर लिक्विड ऑक्सीजन भरा हुआ रहता है। इन सिलिंडरों को बड़े बड़े ऑक्सीजन टैंकरों लायी गयी ऑक्सीजन द्वारा रिफिल किया जाता है। इन सिलिंडरों को यूज़ करने के बाद फिर से रिफिल किया जा सकता है। इन सिलिंडरों में भरने के लिए ऑक्सीजन कारखानों में तैयार की जाती है।

पोर्टेबल सिलिंडर कितने देर चलता है

ऑक्सीजन सिलिंडर अलग अलग साइज के होते हैं। पोर्टेबल ऑक्सिजन सिलेंडर 2.7 kg, 3.4 kg, 4.9 kg और 13.5 kg क्षमता वाले होते हैं। ये क्रमश: 2 घंटा 4 मिनट, 3 घंटा 27 मिनट, 5 घंटा 41 मिनट और 14 घंटे 21 मिनट चलते हैं।

पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर कितने का होता है

पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत उसकी क्षमता पर डिपेंड करती है। फिर भी बाज़ार में इसकी कीमत 5000 रुपये के आस पास होती है।


ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है



ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है


  • ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर हवा में उपस्थित ऑक्सीजन को हवा से अलग करके मरीज के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराता है जबकि ऑक्सीजन सिलिंडर में फैक्ट्रियों द्वारा प्राप्त ऑक्सीजन को उच्च दबाव में लिक्विड फॉर्म में भरा जात है जिसे अन्य एक्सेसरीज की सहायता से मरीज को उपलब्ध कराया जाता है।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है





  • ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई कभी ख़त्म नहीं होती बशर्ते मशीन और बैटरी ठीक ठाक रहे और वह चालु रहे किन्तु ऑक्सीजन सिलिंडर द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलिंडर के खाली होने पर बाधित हो जाती है और फिर उस सिलिंडर को फिर रिफिल कराना पड़ता है।

  • ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दो तरह का होता है पल्स फ्लो तथा कंटीन्यूअस फ्लो जबकि ऑक्सीजन सिलिंडर केवल कंटीन्यूअस फ्लो टाइप का होता है।

  • ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर छोटा और पोर्टेबल होता है और इसे आसानी से एक जगह से दूसरी ओर ले जाया जा सकता है वहीँ ऑक्सीजन सिलिंडर काफी भारी और और इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी मुश्किल होता है।

  • ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर छोटा और काफी सुरक्षित होता है वहीँ ऑक्सीजन सिलिंडर बड़ा और रिस्की होता है। इसके लीक होने की संभावना रहती है। लीक होने की स्थिति में यह काफी खतरनाक साबित होता है।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर में क्या अंतर है



  • ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का मूल्य एक ऑक्सीजन सिलिंडर की तुलना में काफी अधिक होता है।



उपसंहार

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर दोनों ही मरीजों को ऑक्सीजन सुनिश्चित कराने के अलग अलग माध्यम हैं। दोनों की अपनी अपनी खूबियां तथा अपनी अपनी सीमायें हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ