Visit blogadda.com to discover Indian blogs ब्रोकली क्या है : ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अन्तर है

ब्रोकली क्या है : ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अन्तर है

ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अन्तर है


संतुलित भोजन में हरी सब्ज़ियों की भूमिका कौन नहीं जानता? हरी सब्ज़ियां विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर की अच्छी स्रोत्र होती हैं। इसके साथ ही ये हमारे शरीर को डिटॉक्स भी करती हैं।ये अपने स्वाद और पोषक तत्वों की वजह से हमारे भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं।यही कारण है लोग हरी सब्ज़ियों अपने भोजन में प्रमुख स्थान देते हैं। 

ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अंतर है



हरी सब्ज़ियों में आजकल ब्रोकली को खूब पसंद किया जा रहा है। यह सब्ज़ी कुछ कुछ फूलगोभी की तरह दिखती है। पोषक तत्वों की बात करें तो भी यह फूलगोभी के सदृश लगती है। कई बार तो लोग इसे हरी गोभी भी कह देते हैं किन्तु ब्रोकली और फूलगोभी में काफी अंतर होता है।
अकसर लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं ब्रोकली क्या है, ब्रोकली शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई, ब्रोकली कितने प्रकार की होती है, ब्रोकली के पोषक तत्व, ब्रोकली के लाभ साथ ही फूलगोभी क्या है, फूलगोभी कितने प्रकार की होती है, फूलगोभी के पोषक तत्व, फूलगोभी के लाभ,ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अंतर है आदि। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम इन्ही सवालों का जवाब जानने की कोशिश करेंगे।

ब्रोकली क्या है
ब्रोकली शब्द की उत्पत्ति और अर्थ
ब्रोकली में कौन सा हिस्सा खाया जाता है
ब्रोकली कितने प्रकार की होती है
ब्रोकली के पोषक तत्व
ब्रोकली के लाभ

ब्रोकली क्या है

आज की तारीख में भारत में ब्रोक्कोली किसी परिचय का मुहताज नहीं है। भारतीय रसोई ने इस विदेशी सब्ज़ी को बिना किसी भेदभाव के अपनाया है। दिखने में गोभी की तरह की यह सब्ज़ी अपने प्रचुर पोषक तत्वों की वजह से एक सुपर वेजिटेबल का रुतबा रखती है। तिस पर इसमें लो कैलोरीज और एंटी ऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी इसे सोने पे सुहागा बनाती है। इन्ही खासियतों की वजह से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए एक बहुत ही उपयुक्त सब्ज़ी मानी जाती है।

ब्रोकली शब्द की उत्पत्ति और अर्थ

ब्रोकली एक लैटिन भाषा का शब्द है जो मूल रूप से ब्राचियम से निकला है। इस शब्द का अर्थ होता है पेड़ की शाखा। चूँकि ब्रोकली की आकृति एक पेड़ की तरह होती है जो छोटे छोटे तनों से जुड़े फूलों के शिखर को एक बड़े डंठल जोड़ता है। कई अन्य का मानना है कि ब्रोकली शब्द "ब्रॉकोलो" के इतालवी बहुवचन से लिया गया जिसका अर्थ होता है "एक गोभी का पुष्पशिखर" और ब्रोंको का छोटा रूप है जिसका अर्थ छोटा "नाख़ून या अंकुरित" होता है।

ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अन्तर है



ब्रोकली में कौन सा हिस्सा खाया जाता है

ब्रोकली का पौधा गोभी फॅमिली अर्थात ब्रेसिकेसी कुल के ब्रेसिका जीनस का सदस्य है। यह एक प्रकार की सब्ज़ी है जिसमे इसका ऊपर वाला हिस्सा फूल होता है और यह तने से छोटे छोटे डंठलों द्वारा जुड़ा होता है। इसका फूल वाला हिस्सा, तना और पत्तियों को सब्ज़ी के रूप में खाया जाता है। ब्रोकली प्रायः हरे रंग का होता है।

ब्रोकली कितने प्रकार की होती है

वैसे तो ब्रोकली की कई किस्मे होती हैं किन्तु इनमे से तीन मुख्य हैं

कैलाबेरी ब्रोकली: कैलाबेरी ब्रोकली जिसे आमतौर पर ब्रोकली कहा जाता है। यह गहरे हरे रंग का होता है। इसका नाम इटली के प्रांत कैलाब्रिया के नाम पर रखा गया है जहाँ इसकी उत्त्पत्ति हुई। थी। यह ब्रोकली उत्तर अमेरिका में बहुत पसंद किया जाता है। इसके फूल वाले हिस्से का आकर 10 सेमी से लेकर 20 सेमी तक होता है।

स्प्रॉउटिंग ब्रोकली : यह प्रायः सफ़ेद या हल्का पर्पल होता है। इसमें फ्लावर हेड कई होते हैं जो अलग अलग पतले पतले स्टॉक से जुड़े होते हैं।

पर्पल या वॉइलेट कॉलीफ्लॉवर : इस तरह की ब्रोकली यूरोप और उत्तरी अमेरिका में खूब लोकप्रिय है। यह फूलगोभी की तरह ही दीखता है जिसमे अनेक छोटे छोटे फ्लावर बड्स होते हैं। इन बड्स के ऊपर अकसर पर्पल परत होती है किन्तु यह ब्रोकली कई अन्य रंग जैसे वाइट, लाल और हरे रंग में भी पाया जाता है।

इन तीन किस्मों के अतिरिक्त ब्रोकली की कई अन्य किस्मे भी होती हैं जैसे बेलस्टार, ब्लू विंड, करोनाडो क्राउन, डेस्टिनी, ग्रीन गोलिअथ, ग्रीन मैजिक आदि।

ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अंतर है



ब्रोकली के पोषक तत्व


ब्रोकली एक बहुत ही नुट्रिशयस सब्ज़ी है। इसके 100 ग्राम में करीब 34 ग्राम कैलोरीज के साथ साथ विटामिन C, विटामिन K की भरपूर मात्रा मिलती है। इसके अतिरिक्त विटामिन बी और कई मिनरल्स का भी यह एक अच्छा स्रोत्र है।

ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अन्तर है




ब्रोकली के लाभ

ह्रदय रोगों में लाभदायक : एक अध्ययन में पाया गया है कि स्टीम्ड ब्रोकली का नियमित सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाता है और इस तरह यह कार्डियोवैस्कुलर रोगों से शरीर को दूर रखता है। एक अन्य स्टडी में पाया गया है कि नियमित रूप से ब्रोकली को अपने भोजन में शामिल करने वाले लोगों में हार्ट सम्बन्धी बीमारियों के लक्षण कम पाए गए।

कैंसर में रक्षात्मक : ब्रोकली का एक कॉम्पोनेन्ट फाइटोकेमिकल जिसे सल्फोराफेन कहते हैं, कुछ तरह के कैंसर को रोकने में मदद करता है। यह सिगरेट के धुंए से होने वाले नुकसान को कम करता है। इसके साथ ही यह प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

आँखों के लिए लाभदायक : ब्रोकली में कैरोटेनॉयड्स, लुटिन और zeaxanthin होता है जो अधिक उम्र पर होने वाली आँखों की बीमारियां जैसे मोतियाबिंद आदि के खतरे को कम करता है। इसमें उपस्थित बीटा कैरोटीन जिसे हमारा शरीर विटामिन ए में परिवर्तित कर देता है हमारी आँखों के लिए काफी लाभदायक है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है : इसमें उपस्थित सल्फर इन्फेक्शन से हमारी रक्षा करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सल्फर ग्लूटाथिओन के प्रोडक्शन में मदद करता है जो शरीर को किसी इन्फ्लैमटॉरी डैमेज से बचाता है।

फूलगोभी क्या है


फूलगोभी क्या है
फूलगोभी की उत्त्पत्ति
फूलगोभी के पोषक तत्व
फूलगोभी का कौन सा हिस्सा खाया जाता है
फूलगोभी के लाभ

फूलगोभी क्या है


फूलगोभी भारत सहित दुनिया के कई देशों में एक लोकप्रिय सब्ज़ी है। यह अपने लज़ीज़ स्वाद और पोषक तत्वों की वजह से भोजन थाली में अपनी जगह अनिवार्य बनाता है। जैसा कि इसका नाम है इस सब्ज़ी का फूल वाला हिस्सा खाया जाता है। इसे कई प्रकार से भोजन में प्रयोग किया जाता है। कुछ लोग इसका अचार भी बनाते हैं।

ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अंतर है



फूलगोभी की उत्त्पत्ति

फूलगोभी की उत्त्पत्ति साइप्रस या इटली का भूमध्यसागरीय क्षेत्र माना जाता है। भारत में इसका आगमन मुग़ल काल के दौरान माना जाता है। कुछ अन्य स्रोतों के अनुसार भारत में इसको लाने का श्रेय अंग्रेजों को है। उन्होंने 1822 में इस सब्ज़ी को सबसे पहले लाया था। कॉलीफ्लॉवर शब्द की उत्पत्ति इतालियन शब्द cavolfiore से माना जाता है जिसका अर्थ "गोभी का फूल" होता है।


फूलगोभी के पोषक तत्व

फूलगोभी एक बहुत ही नुट्रिशयस सब्ज़ी है। अपने सफ़ेद रंग के बावजूद यह सब्ज़ी विटामिन्स और फाइबर से भरपूर है। विटामिन्स के अतिरिक्त इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही क्रोनिक बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। यह विटामिन सी, फोलेट और विटामिन के का एक अच्छा स्रोत है। भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होने की वजह से ही इसे पावर हॉउस ऑफ़ नुट्रिशन भी कहा जाता है।

ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अन्तर है





फूलगोभी का कौन सा हिस्सा खाया जाता है

फूलगोभी ब्रेसिकेसी यानि सरसो कुल का पौधा है। इस पौधे का सफ़ेद हेड वाला हिस्सा खाया जाता है जो वास्तव में इन्फ्लोरेसेन्स मेरिस्टेम का भाग होता है। इस हिस्से को कर्ड कहा जाता है। फूलगोभी की सैकड़ों किस्मे होती हैं और यह कई रंगों में पाया जाता है। इनमे वाइट, ग्रीन,पर्पल, ऑरेंज मुख्य हैं।

ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अंतर है



फूलगोभी के लाभ


एंटीऑक्सीडेंट्स का एक अच्छा स्रोत : फूलगोभी में सल्फोराफेन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह ह्रदय सम्बन्धी बीमारियों के रिस्क को कम करता है।
मष्तिष्क के विकास में सहायक : इसमें पाया जाने वाला कोलिन मष्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक माना जाता है। कॉलिन मेमोरी में लिए भी काफी आवश्यक माना जाता है।
कैंसर के खतरे को कम करता है : फूलगोभी में उपस्थित सल्फोराफेन डीएनए डैमेज को रोकता है और साथ ही यह कैंसर के खतरे को कम करता है।
हार्मोनल बैलेंस को सही करता है : फूलगोभी में पाया जाने वाला इंडोल 3 कार्बिनोल शरीर के हार्मोनल सिस्टम को सही रखता है। इसके अतिरिक्त यह ब्रैस्ट कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करना : इसमें सल्फर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। यह शरीर में ग्लूटाथिओन के प्रोडक्शन में सहायक होता है। यह शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।


ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अन्तर है

ब्रोकली और फूलगोभी वैसे तो दोनों एक ही कूल की सब्ज़ियां हैं और दोनों ही दिखने में एक जैसी लगती हैं फिर कई ऐसी बातें हैं जो दोनों को एक दूसरे से अलग करती हैं।

  • ब्रोकली और गोभी में सबसे मुख्य अंतर उनके रंग का है। जहाँ ब्रोकली मुख्य रूप से गहरे हरे रंग की होती है वहीँफूलगोभी प्रायः सफ़ेद रंग की होती है।

  • ब्रोकली में खाने वाला भाग फ्लावर बड होता है जबकि फूलगोभी में खाने योग्य भाग उसका हेड होता है।
ब्रोकली और फूलगोभी में क्या अंतर है


  • ब्रोकली का स्वाद हल्का कड़वा होता है वहीँ फूलगोभी का स्वाद हल्का मीठा होता है।

  • वैसे तो ब्रोकली और गोभी दोनों की कई किस्में पायी जाती हैं फिर भी ब्रोकली की तीन किस्में बहुत लोकप्रिय हैं कालाबेरी ब्रोकली, स्प्रॉउटिंग ब्रोकली और पर्पल कॉलीफ्लॉवर जबकि फूलगोभी की चार मुख्य किस्मे हैं इटैलियन, नॉर्दर्न यूरोपियन एनुअल्स, नार्थ वेस्ट बाई एनुअल और एशियाई।

  • ब्रोकली की तुलना में फूलगोभी में कार्बोहायड्रेट कम पाया जाता है। प्रति 100 ग्राम ब्रोकली में 34 Kcal ऊर्जा होती है जबकि फूलगोभी में यह केवल 25 Kcal होता है।

  • अन्य पोषक तत्वों जैसे विटामिन्स और मिनरल्स की तुलना करें तो ब्रोकली फूलगोभी की तुलना में काफी बेहतर साबित होता है।


निष्कर्ष

ब्रोकली और फूलगोभी दोनों ही वजन कम करने के इच्छुक लोगों के लिए काफी लाभदायक है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों में कैलोरीज बहुत कम होती हैं और फाइबर पर्याप्त मात्रा में। दोनों ही सब्ज़ियां विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती हैं किन्तु इस मामले में ब्रोकली थोड़ी बीस साबित होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ