सुचना क्रांति के इस दौर ने हर हाथ में मोबाइल फोन पंहुचा दिया है। मोबाइल ने भी काफी विकास कर लिया है और वह स्मार्ट फोन बन चूका है। जब से बाजार में स्मार्ट मोबाइल फोन्स का दौर चला है तब से एक चर्चा और भी चली है एंड्राइड फोन और विंडोज फोन। एंड्राइड फोन बेहतर कि विंडोज फोन। लोग अक्सर कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं आखिर दोनों में अंतर क्या है? स्मार्ट फोन को स्मार्ट बनाने के लिए उसे एक ओएस यानि ऑपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकता होती है। यही ओएस उसे एंड्राइड या विंडोज फोन बनाता है। वास्तव में ओएस एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो यूजर और हार्डवेयर के ब…
किसी भी भाषा में कई शब्द ऐसे होते हैं जो सुनने या देखने में एक सामान लगते हैं। यहाँ तक कि व्यवहार में भी वे एक सामान लगते हैं। और कई बार इस वजह से उनके प्रयोग में लोग गलतियां कर बैठते हैं। आमंत्रण और निमंत्रण भी इसी तरह के शब्द हैं। अकसर लोगों को आमंत्रण की जगह निमंत्रण और निमंत्रण की जगह आमंत्रण का प्रयोग करते हुए देखा जाता है। हालांकि दोनों के प्रयोग में मंशा किसी को बुलाने की ही होती है अतः लोग अर्थ समझ कर उसी तरह की प्रतिक्रिया करते हैं अर्थात उनके यहाँ चले जाते हैं और कोई बहुत ज्यादा परेशानी नहीं होती है। किन्तु यदि शब्दों की गहर…
अस्त्र और शस्त्र में क्या अंतर है प्राचीन हिन्दू ग्रंथों एवं पुराणों में बहुत सारे युद्धों का वर्णन मिलता है। इन युद्धों में कई तऱह के हथियारों के प्रयोग का जिक्र हुआ है जैसे धनुष बाण, गदा, सुदर्शन चक्र, ब्रह्मास्त्र आदि। हथियारों का वर्णन करते समय प्रायः इनके लिए सामूहिक रूप से अस्त्र या शस्त्र का प्रयोग किया जाता था। वर्तमान युग में भी हथियारों की चर्चा करते समय प्रायः हम अस्त्र या शस्त्र शब्द का प्रयोग करते हैं। वास्तव में अस्त्र एवं शस्त्र हम किसी भी हथियार को नहीं कह सकते। दोनों शब्दों में अंतर है। हथियारों की प्रकृति के आधार पर उन्हें …
हमारा जीवन विद्युत् पर इतना निर्भर हो चूका है कि इसके बिना लगता है जैसे जीवन ठप्प हो जायेगा। दिन तो दिन यहाँ तक की रात में सोने के बाद भी विद्युत् पर हमारी निर्भरता बनी रहती है। यह हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके बिना हम क्षण भर नहीं गुजार सकते। हम अपने दैनिक जीवन में कई बार विद्युत् का प्रयोग करते हैं। विद्युत् प्रयोग करते समय अकसर हमें एक बात देखने को मिलती है और वो ये है कि कई यंत्रो पर ऐसी तो कई पर डीसी लिखा रहता है। आईये देखते है कि AC और DC में क्या अंतर है। वास्तव में विद्युत् इल…
समाचारपत्रों, पत्रिकाओं और रेडियो टीवी न्यूज़ में जब भी किसी देश की चर्चा होती है तब एक शब्द अकसर प्रयोग किया जाता है विकसित देश या विकासशील देश। भारत के सन्दर्भ में अकसर विकासशील शब्द का प्रयोग किया जाता है। विकसित और विकासशील शब्दों से कुछ बातें तो समझ में आ ही जाती है कि वैसे देश जो काफी विकसित हैं उनको विकसित देश तथा वे देश जो विकास की प्रक्रिया में हैं उनको विकासशील देश कहा जाता है किन्तु आईये देखते हैं दोनों में बुनियादी अंतर क्या है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व के देशों को उनकी मानव विकास सूचकांक HDI ,जीडीपी, प्रति व्यक…
Social Plugin