आस्तिक व्यक्ति के जीवन का एक उद्देश्य ईश्वर से साक्षात्कार भी होता है। वह सारे कामों को करते हुए भी ईश्वर को नहीं भूलता। वह अपने दिनचर्या का कुछ हिस्सा ईश्वर को याद करने में भी देता है। इसके द्वारा वह ईश्वर को उसकी कृपा के लिए जहाँ एक ओर धन्यवाद् देता है वहीँ दूसरी ओर अपने मंगल के लिए उनसे प्रार्थना भी करता है। इस प्रार्थना के लिए वह ईश्वर का स्मरण कई माध्यमों द्वारा करता है और इन्हीं माध्यमों में संगीत भी एक माध्यम है जिसके द्वारा वह ईश्वर में लीन होना चाहता है। भक्ति संगीत की दो परम्पराएं हमारे यहाँ प्रचलित हैं जिनमे भजन और कीर्तन खूब ल…
इंडिया गेट और गेट वे ऑफ़ इंडिया भारत की न केवल ऐतिहासिक इमारतें हैं बल्कि ये दोनों दुनियां में भारत की पहचान भी हैं। दोनों जगह हमेशा पर्यटकों का ताँता लगा रहता है। इंडिया गेट और गेट वे ऑफ़ इंडिया को लेकर न केवल विदेशों में बल्कि अपने देश भारत में भी लोग अकसर भ्रमित हो जाते हैं और दोनों को एक समझ बैठते हैं। ये दोनों अलग अलग हैं और दोनों का अपना अपना इतिहास है दोनों के बनने के मकसद भी जुदा जुदा हैं। आइए आज हम पढ़ते हैं दोनों के बारे में और देखें दोनों में क्या अंतर है। इंडिया गेट इंडिया गेट जिसे अखिल भारतीय युद्ध स्मारक भी कहा जाता है नयी दिल…
राज्यों का शासन चलाने के लिए उनकी अपनी विधान मंडल होती है। इस विधान मंडल में चुने हुए प्रतिनिधि जनता के हित में शासन सम्बन्धी प्रस्तावों पर चर्चा करते हैं। कई राज्यों में विधान मंडल के दो सदन होते हैं एक विधान सभा तथा दूसरी विधान परिषद्। इन सदनों के सदस्यों को क्रमशः MLA और MLC कहा जाता है। यद्यपि ये दोनों विधान मंडल के सदस्य होते हैं तो भी इनके निर्वाचन, न्यूनत्तम आयु, कार्यावधि आदि में काफी अंतर होता है। आज इस पोस्ट में हम जानेगे MLA और MLC क्या होते हैं और उन दोनों में क्या अंतर होता है MLA क्या होता है और MLA …
केंद्र की तर्ज पर राज्यों में शासन चलाने हेतु उनकी अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं। ये सरकारें विधान मंडल के द्वारा राज्य के हित में बहुत सारे फैसले लेती हैं। भारत में अधिकांश राज्यों के विधान मंडल में विधान सभा के साथ साथ विधान परिषद् की भी व्यवस्था की गयी है। विधान सभा और विधान परिषद् में राज्य से सम्बन्धी सारे फैसलों पर बहस होती है और फिर वह विधान बनता है जिसके आधार पर शासन की व्यवस्था की जाती है। आईये देखते हैं विधान सभा और विधान परिषद् में क्या अंतर है विधान सभा क्या है विधान सभा विधान मंडल का प्रमुख अंग होता है। यह विधान …
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम चर्चा करेंगे मौसम और जलवायु में अंतर के बारे में। किसी स्थान विशेष के मौसम और जलवायु दोनों हालाँकि आपस में काफी मिलते हैं किन्तु फिर भी दोनों में बहुत फर्क है। कई बार लोग अनजाने में दोनों को एक ही समझ बैठते हैं और दोनों को एक दूसरे की जगह इस्तेमाल करते हैं जो कि सही नहीं है। किसी स्थान विशेष के मौसम और जलवायु में अंतर समझने के पहले हमें जानना होगा दोनों की परिभाषाएं क्या हैं मौसम किसे कहते हैं किसी विशेष स्थान पर किसी खास समय में वायुमंडल की स्थिति को मौसम कहा जाता है। वायुमंडल की इस स्थिति में …
दोस्तों हमारे दैनिक जीवन में अकसर दो शब्दों का प्रयोग होता है इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स। ये दोनों शब्द सुनने में इतने समान लगते हैं कि अक्सर हम इनमे फर्क नहीं कर पाते। यहाँ तक कि इनके फंक्शन और सोर्स भी समान होने की वजह से कई बार भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है और हम अंतर नहीं कर पाते। चुकि दोनों टर्म्स विद्युत् से सम्बंधित हैं और दोनों का प्रयोग किसी न किसी उपकरण चलाने के लिए किया जाता है अतः हमें दोनों में अंतर को समझना होगा। आइए देखते हैं दोनों में अंतर क्या है। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स दोनों में अंतर जानने के लिए सबसे पहले हमे…
हमने बचपन से भूगोल की किताबों में पढ़ा है हमारा भारतीय उपमहाद्वीप तीन ओर से समुद्र से घिरा है पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिन्द महासागर। अब दिमाग में एक खटका आता है ये अरब सागर को सागर और हिन्द महासागर को महासागर क्यों कहा जाता है। दोनों ही तो समुद्र हैं और पानी का अथाह भंडार हैं तो फिर दोनों के लिए महा सागर या सागर क्यों नहीं प्रयोग होता है। प्रश्न स्वाभाविक है और इसे जानने के लिए हमें सबसे पहले जानना होगा समुद्र या सागर और महासागर किसे कहते हैं। पूरी दुनिया का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा केवल पानी ही पानी है। ये…
Social Plugin